आम आदमी पार्टी का गुब्बारा फूटा: शीला दीक्षित

आम आदमी पार्टी का गुब्बारा फूटा: शीला दीक्षितनई दिल्ली : आम आदमी पार्टी पर ‘लोगों की भावनाओं को आहत’ करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि एक स्टिंग आपरेशन के चलते इस पार्टी का गुब्बारा फूट गया है। इस स्टिंग आपरेशन में इसके वरिष्ठ नेताओं को कथित तौर पर गैर कानूनी ढंग से धन लेते हुए दिखाया गया है।

शीला ने कहा कि जब आप गठित की गयी तो उसने लोगों की भावनाओं को छूने का प्रयास किया। उनकी बातें भी वहीं होती थी जो लोग सोचते थे। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि वास्तव में खुद को प्रमाणपत्र दिया जा रहा था। आज उनका चेहरा पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने स्वीकार कि पार्टी ने लोगों को प्रभावित किया था। लेकिन उसका गुब्बारा अब फूट गया है।

मुख्यमंत्री ने यहां इंडियन वूमैन प्रेस कोर में परिसंवाद के दौरान कहा कि उन्होंने लोगों को इस तरह से प्रभावित किया कि लोगों ने यह सोचना शुरू कर दिया कि वे व्यवस्था के तरीकों, विचारों और रास्तों को वास्तव में बदल देंगे। लेकिन वे अब बेनकाब हो गए हैं। लिहाजा अब समय ही बताएगा कि आगे क्या होता है। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि आप चुनावी दंगल में गंभीर प्रतिद्वंद्वी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका असली मुकाबला भाजपा से है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक स्थापित पाार्टी है लिहाजा वह हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। आम आदमी पार्टी, खैर उसके बारे में जितना कम कहा जाये, बेहतर है। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 22, 2013, 20:19

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?