`बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए चिंता का विषय है आप`

नई दिल्ली : भाजपा ने रविवार को माना कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का उभरना कांग्रेस के साथ उसके लिए भी चिंता का विषय है। उसने कहा कि अगर त्रिकोणीय चुनाव नहीं हुआ होता तो भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव जीत सकती थी।

पार्टी के महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने यहां कहा कि अगर उनके दल ने कुछ और पहले कुछ कदम उठाए होते तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन बेहतर हो सकता था। रूडी ने कहा कि दिल्ली में स्थानीय दल आम आदमी पार्टी को राजनीतिक जगह मिली। इसके कई अन्य कारण हो सकते हैं।

भाजपा सही समय पर अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश करने में असफल रही। समाचार चैनलों ने भी ऐसा दिखाया कि राष्ट्रीय दल भला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने माना कि ‘आप’ भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चिंता की बात है। भाजपा नेता ने कहा कि क्षेत्रीय घोषणा पत्र से राष्ट्रीय एजेंडा तय हो रहा है। दिल्ली में यही हुआ। बड़ा मंथन हो रहा है। ‘आप’ को मिले वोटों को वस्तुत: भाजपा को मिलना था। ऐसे में भाजपा को बड़ी जीत मिलती।

राज्यसभा में भाजपा के उप नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन किया है और यह पार्टी अगर दौड़ में नहीं होती तो उनकी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा होता। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 8, 2013, 15:03

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?