आंदोलन के पैसे का इस्तेमाल कर रही `आप` : दिग्विजय

आंदोलन के पैसे का इस्तेमाल कर रही `आप` : दिग्विजयभोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ये अन्ना आंदोलन के दौरान जमा हुए पैसे से चुनाव लड़ रहे हैं।

दिग्विजय ने बुधवार को भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि अन्ना हजारे भोले भाले इंसान हैं और उनके नेतृत्व में हुए आंदोलन में जमा हुई धनराशि का इस्तेमाल आप चुनाव में कर रही है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से यह बात कह रहे हैं कि अन्ना के आंदोलन में जुटाए गए पैसे कुछ लोगों के पास हैं और अब वही बात सामने आने लगी है।

दिग्विजय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब तो हद हो गई है, भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए दूसरे प्रदेश की तस्वीरें दिखाकर मध्य प्रदेश का विकास बता रही है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, November 20, 2013, 13:09

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?