भाजपा को दिल्ली में जीत का भरोसा, कहा- ‘आप’ को वोट देना होगा व्यर्थ

भाजपा को दिल्ली में जीत का भरोसा, कहा- ‘आप’ को वोट देना होगा व्यर्थज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उम्मीद जाहिर की कि पार्टी को चुनावों में जीत हासिल होगी। दिल्ली में चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने लोगों से कहा कि वे ‘आप’ के पक्ष में मतदान कर अपना वोट खराब न करें।

लोकसभा में विपक्ष की नेता ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ चल रही लहर, भाजपा के प्रति लोगों का झुकाव और मतदान केंद्रों पर पार्टी का बेहतर समन्वय, ये सभी मिलकर दिल्ली में भाजपा की बहुमत वाली जीत सुनिश्चित कराएंगे।

इस बीच, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव लड़ने की कोशिश रोक दी है। कांग्रेस का नेतृत्व करीब-करीब प्रचार कार्य छोड़ चुका है।

अपनी जीत पर आश्वसत जेटली ने कहा कि दिल्ली में भाजपा कड़ी टक्कर में है और यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस चुनाव में हारेगी। भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ही जीतेगी और ‘आप’ पार्टी सपने देख रही है।
First Published: Monday, December 2, 2013, 17:11

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?