केजरीवाल व `आप` नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

केजरीवाल व `आप` नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमाज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं के कथित लेनदेन को उजागर करने वाले मीडिया पोर्टल मीडिया सरकार ने पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और उनके चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मीडिया पोर्टल के प्रमुख अनुरंजन झा ने मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास और योगेंद्र यादव को आरोपी बनाया है।

झा ने अपने बयान में कहा है कि इन लोगों ने बिना किसी वैध सबूत के मुझे विश्वासघाती, जालसाज और दलाल कहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में चुनाव लड़ रहे आप के प्रत्याशियों का स्टिंग आपरेशन करने के लिए मैंने 12 करोड़ रुपये लिए हैं। उन्होंने कहा कि आप के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है जिससे उपर्युक्त आरोप साबित हो जाए।
First Published: Wednesday, November 27, 2013, 23:21

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?