दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने शुरू किया घर-घर प्रचार

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने शुरू किया घर-घर प्रचारनई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने गुरुवार से `घर-घर भाजपा` अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के तहत पार्टी लोगों को कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताएगी।

दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में प्रचार अभियान की शुरुआत की। प्रचार अभियान पार्टी द्वारा चिन्हित 280 संभागों में चलेगा। राष्ट्रीय राजधानी में 4 दिसंबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच मना जा रहा है।

गोयल ने कहा कि हमारे अभियान में हम न केवल दिल्ली सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे, बल्कि हम बिजली, पानी, महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षा, सड़क शिक्षा आदि से जुड़े मामले का समाधान भी पेश करेंगे। पार्टी लोगों से सुझाव भी जुटाएगी जिसे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इससे पार्टी को चुनावी रणनीति को आकार देने में मदद मिलेगी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 17, 2013, 22:29

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?