Last Updated: Monday, December 2, 2013, 21:10

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के लिए चार दिसंबर को मतदान होने जा रहे हैं। संबंधित कुछ प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं:
-कुल मतदाता : लगभग 1.20 करोड़ (पुरुष : 66 लाख, महिला : 53 लाख, रक्षा एवं अर्धसैनिक बल : 4,509, अनिवासी भारतीय : छह)
-कुल विधानसभा सीटें : 70 (सामान्य : 58, अनुसूचित जाति : 12, अनुसूचित जनजाति : 0)
-कुल उम्मीदवार : 810
-कुल महिला उम्मीदवार : 70
-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) : 69, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) : 68, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) : 9, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) : 3, शिरोमणि अकाली दल : 2, निर्दलीय और अन्य 509
-बुराड़ी सीट पर सर्वाधिक 23 उम्मीदवार हैं।
-पटेल नगर सीट पर सबसे कम चार उम्मीदवार हैं।
-नरेला सीट का क्षेत्रफल सबसे बड़ा (143.42 वर्ग किलोमीटर) है।
-विकास पुरी क्षेत्र में सर्वाधिक 2,82,632 मतदाता हैं।
-दिल्ली कैंट क्षेत्र में सबसे कम 85,821 मतदाता हैं।
-कुल मतदान केंद्र 11,763 हैं।
First Published: Monday, December 2, 2013, 21:10