Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 20:11
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद शीला दीक्षित कांग्रेस को चौथी बार सत्ता दिलाने में विफल रहीं। भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े (36) को छूने में नाकाम रही और उसे सरकार बनाने के लिए चार सीटों का जुगाड़ करना होगा। अगर भाजपा ऐसा करने में नाकाम रही तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के हालात पैदा हो सकते हैं।
चुनाव आयोग से जारी अंतिम परिणाम के मुताबिक भाजपा को 31, आम आदमी पार्टी को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल को एक, जेडीयू को एक और निर्दलीय को एक सीटें मिली हैं।
आम आदमी पार्टी ने तूफानी पारी खेलते हुए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है, वहीं भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीतकर दौड़ में सबसे आगे है। नई दिल्ली सीट से 22 हजार वोटों से केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शीला को करारी शिकस्त देकर दिल्ली की सियासत में नया इतिहास लिख दिया है।
First Published: Sunday, December 8, 2013, 08:48