दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी भाजपा : सर्वे

दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी भाजपा : सर्वेज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : एक ताजा सर्वेक्षण पर भरोसा करें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान है और 70 सदस्यीय सदन में वह 32 से 42 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर जा सकती है और आम आदमी पार्टी के दूसरे नंबर पर रहने की उम्मीद है।

सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस-द वीक के चुनाव बाद सर्वेक्षण में शुक्रवार को कहा गया कि शीला दीक्षित नीत कांग्रेस पार्टी को भारी पराजय का सामना करना पड़ेगा और वह मात्र 9 से 17 सीट ही जीत पाएगी जबकि चुनाव मैदान में पहली बार उतरने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को 13 से 21 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार से अपनी निराशा जताते हुए 70 फीसदी लोग शीला दीक्षित सरकार को दूसरा मौका देने के खिलाफ नजर आए जबकि मात्र 23 प्रतिशत लोग कांग्रेस को दूसरी बार मौका देना चाहते थे। मात्र 40 फीसदी लोगों ने कहा कि वे दिल्ली सरकार के गत पांच वर्ष के कामकाज से संतुष्ट हैं जबकि 54 प्रतिशत ने कहा कि वे संतुष्ट नहीं हैं।

आप नेता अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में उभरे और 27 फीसदी ने उन्हें पसंद किया। भाजपा के हर्षवर्धन दूसरे नम्बर पर रहे और 27 फीसदी ने उन्हें पसंद किया जबकि शीला मात्र 15 फीसदी लोगों की पसंद रहीं। 63 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के कामकाज से असंतुष्ट हैं।
First Published: Saturday, December 7, 2013, 00:09

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?