Last Updated: Monday, December 2, 2013, 12:54

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिसम्बर को विधानसभा चुनाव वाले दिन दिल्ली मेट्रो ट्रेन का परिचालन तड़के चार बजे से ही शुरू हो जाएगा। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए ट्रेनें सभी लाइनों पर सुबह पांच बजे तक आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी। डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह पांच बजे के बाद मट्रो ट्रेनें पूरे दिन सभी लाइनों पर सामान्य समयसारिणी से चलेंगी।
70 विधानसभा सीटों के लिए चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव में कई पार्टियां मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है।
First Published: Monday, December 2, 2013, 12:54