दिल्ली विधानसभा चुनाव : दिल्ली में आज नीतीश और मोदी होंगे आमने-सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव : दिल्ली में आज नीतीश और मोदी होंगे आमने-सामनेज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आमने-सामने होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में नरेंद्र मोदी जहां भाजपा प्रत्याशियों के दिल्ली में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं नीतीश कुमार भी जनता दल यू के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित गूगल हैंगआउट के जरिए लोगों से जुड़ेंगी।

मोदी की पहली रैली 30 नवंबर को सुबह करीब 11.00 बजे पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में होगी। अगली रैली पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी में और तीसरी रैली चांदनी चौक में होगी। मोदी की एक दिसंबर को एकमात्र रैली दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकरनगर में होगी।

इससे पहले मोदी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी एक रैली को संबोधित करना चाहते थे, लेकिन उसके लिए किसी उपयुक्त स्थान की अनुपलब्धता के कारण यह इरादा छोड़ दिया गया। पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मोदी से भयभीत हैं, इसलिए प्रशासन ने रैली स्थल उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं दिया।
First Published: Saturday, November 30, 2013, 09:40

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?