दिल्ली चुनावों में रिकॉर्ड 65.13 प्रतिशत मतदान

दिल्ली चुनावों में रिकॉर्ड 65.13 प्रतिशत मतदाननई दिल्ली : दिल्ली निर्वाचन आयोग ने 4 दिसंबर को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में हुए रिकॉर्ड मतदान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक का सबसे ज्यादा यानी 65.13 प्रतिशत मतदान हुआ। इन चुनावों में पुरुषों और महिलाओं ने लगभग बराबर संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया है।

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनावों में मतदान का कुल प्रतिशत 57.58 रहा था जबकि वर्ष 1993 में यह 61.75 प्रतिशत था। कुल 1.19 करोड़ योग्य मतदाताओं में से 77.7 लाख से ज्यादा लोगों ने कल मतदान किया। पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 4.05 लाख थी।

कांग्रेस, भाजपा और नई पार्टी आम आदमी पार्टी के बीच के चुनावी मुकाबले में इतिहास बनाते हुए कुल 65.48 प्रतिशत पुरूषों और 64.68 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। सबसे ज्यादा मतदान सीमापुरी सीट (72.19 प्रतिशत) पर दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मतदान बल्लीमारान (56.20 प्रतिशत) में दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 65.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान रात 8 बजे तक जारी रहा। आधिकारिक रूप से मतदान 5 बजे समाप्त हो गया, लेकिन कई मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतार को दखते हुए राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के समय को आगे बढ़ा दिया। मटिया महल मतदान केंद्र पर रात 8 बजे तक मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव पहली बार दिल्ली में इतना मतदान हुआ है। पुनर्गठन के बाद 1993 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 61.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 1998 में सबसे कम 48 प्रतिशत मतदान ही हो पाया था। वर्ष 2003 में 53 प्रतिशत से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और वर्ष 2008 में 57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Thursday, December 5, 2013, 20:27

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?