Last Updated: Monday, November 18, 2013, 09:38
ज़ी मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली : कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में रविवार को उस वक्त अजीब माहौल बन गया था जब लोग भाषण के बीच में ही उठकर जाने लगे थे। राहुल ने भाषण देना शुरू किया ही था की लोग रैली को बीच में ही छोड़कर जाने लगे। इसे देखकर कांग्रेस के लोगों की हालत बिगड़ने लगी। रैली में मौजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने माहौल को संभालने की कोशिश की। उन्होंने लोगों से रुकने और बैठने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि अभी मत जाइए, 10 मिनट राहुल को सुन कर जाइए, लेकिन लोगों का जाना नहीं रूका। लोग बीच में ही उठकर जाने लगे
रैली में राहुल ने केवल छह मिनट में ही अपना भाषण खत्म कर दिया। उनके भाषण में केवल दिल्ली सरकार की उपलब्धियां ही थी। रैली सुबह में ही शुरू होने वाली थी लेकिन राहुल गांधी करीब 2 बजे के आसपास रैली स्थल पहुंचे। लोगों को उनका काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। देरी और तेज धूप की वजह से परेशान लोगों ने राहुल के भाषण के बीच में उठ कर जाने के लिए मन बना लिया था।
First Published: Monday, November 18, 2013, 09:38