दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर थमा

नई दिल्ली : दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गए। इस बीच दिल्ली के तीनों बड़े राजनीतिक दलों, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों में कुल 25 जनसभाएं, रोड शो एवं चुनावी रैलियां कीं। चुनावी रैलियों में भारी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के उमड़ आने के कारण कई जगहों से यातायात जाम की शिकायतें भी मिलीं।

मतदान से पूर्व आखिरी बार संवाददाता सम्मेलन कर सभी राजनीतिक दलों ने बहुमता का दावा किया, जबकि कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने आप को किसी तरह का खतरा मानने से इनकर किया। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में चल रही लहर, भाजपा की ओर मतदाताओं के झुकाव और मतदान केंद्र स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के कारण भाजपा दिल्ली में भारी बहुमत से जीतेगी।

भाजपा के ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि आप की मीडिया में दिखाई जा रही इसकी जमीनी जुड़ाव वाली छवि असंगत है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने राज्य में पिछले 15 वर्षों में किए गए विकास कार्यो का हवाला देते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी दिल्ली में चौथी बार सरकार बनाएगी।

इस बीच आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सड़कों पर चुनाव प्रचार में लगे रहे, समर्थकों के साथ बैठकें की और लोगों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उनका समर्थन मांगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं अधिक से अधिक लोगों से मिलूंगा, और उनसे प्रार्थना करूंगा कि वे भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में मेरी मदद करें। आप ने दिल्ली 38 से 50 सीटें जीतने का दावा किया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 2, 2013, 23:21

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?