आम आदमी पार्टी के विदेशी फंड की जांच के आदेश जारी : शिंदे

आम आदमी पार्टी के विदेशी फंड की जांच के आदेश जारी : शिंदेज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : सरकार ने आज कहा कि उसने आम आदमी पार्टी को विदेशों से प्राप्त होने वाले धन से जुड़ी कई शिकायतें आने के बाद इन आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आप को कथित रूप से विदेशों से मिलने वाले धन से जुड़े सवाल के जवाब में संवाददाताओं को बताया, मेरे पास शिकायतें आई हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं कि धन कहां से, किस देश से और किस स्रोत से आ रहा है। हम इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

गृहमंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि किसी जांच में समय लगता है। उन्होंने संकेत दिए कि जांच के नतीजे 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले नहीं आ सकते। सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीतिज्ञ बने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप इस बार चुनाव लड़ रही है।
शिंदे ने कहा कि जांच के आदेश सिर्फ ‘आप’ के संदर्भ में ही दिए गए हैं क्योंकि विदेशी धन के आरोप इस नई पार्टी के खिलाफ थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कल ‘आप’ को मिलने वाले धन के स्रोतों पर सवाल उठाया था। चुनाव में ‘आप’ का मुख्य चुनावी वादा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ लगातार दीक्षित और उनकी सरकार पर हमला बोलती रही है। उसने कहा है कि उसने 8 नवंबर तक लगभग 19 करोड़ रूपया 63 हजार लोगों से मिले चंदे के जरिए इकट्ठा किया। चंदा देने वाले इन लोगों में प्रवासी भारतीय भी शामिल हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसने 10 रुपए से लेकर लाखों का चंदा प्राप्त किया है। चुनाव लड़ने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाने के लिए उसे यह चंदा रिक्शेवालों से लेकर व्यापारियों और उद्यमियों से भी मिला है।
First Published: Monday, November 11, 2013, 15:54

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?