Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 00:43

नई दिल्ली : इंटरनेट कंपनी गूगल ने भारत में चुनावों को देखते हुए एक विशेष पोर्टल शुरू किया है जिसमें चुनाव व राजनीति से जुड़ी सारे समाचार उपलब्ध होंगे।
इस अमेरिकी सर्च इंजिन ने अपना चुनावी पोर्टल आज शुरू किया जिसमें राजनीतिक दलों के बारे में भी जानकारी होगी। गूगल के आधिकारिक ब्लॉग में कहा गया है कि इस पोर्टल में चुनाव से जुड़ी सारी सूचनाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। शुरू में इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान व मिजोरम में चुनावों से जुड़ी जानकारी होगी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 30, 2013, 00:43