कांग्रेस की नीतियां केवल चुनाव जीतने पर केंद्रित: मोदी

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी पर उसके ‘अहंकार’ और ‘सत्ता के लिए ही जन्म लेने की’ मानसिकता पर प्रहार करते हुए उस पर देश के लिए नहीं बल्कि केवल चुनाव जीतने की नीतियां बनाने का आरोप लगाया। चार दिसंबर को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां द्वारका क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि कांग्रेस ने अक्सर अपना नाम, चिह्न और नीतियां बदली लेकिन अपनी नीयत नहीं बदली।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी यह मान बैठी है कि ईश्वर ने उसे शासन करने के लिए ही बनाया है। वे सोचते हैं कि उनका जन्म ही शासन करने के लिए हुआ है और जनता तो उनकी जेब में है। वह (जनता) जाएगी कहां, कभी-कभी वे उन्हें मोदी का डर दिखाती है और वोट पाती है। कांग्रेस के लोगों शासन करने का चस्का लग गया है। उन्होंने कहा, उसकी सारी नीतियों चुनाव जीतने पर केंद्रित होती हैं न कि राष्ट्र के लिए और न ही उसके भविष्य के लिए। कांग्रेस में यदि कुछ नहीं बदला, तो यह उनकी नीयत है। उनकी नीयत ऐसी है, उस नीयत को लेकर देश का भला नहीं हो सकता।

मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी वार किया और उन पर गरीबी और आम आदमी पर बुरा असर डालने वाली महंगाई पर एक भी शब्द नहीं बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में मुद्रास्फीति 3.9 फीसदी थी। अब एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के अंतर्गत यह 11 फीसदी से अधिक है। यदि महंगाई इस कदर बढ़ती रही तो गरीब खाएंगे क्या? प्रधानमंत्री महंगाई का ठीकरा अपने सिर पर लेने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस पर ‘अहंकार’ का आरोप मढ़ते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने आज की रैली में देर से पहुंचने के लिए माफी मांगी लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

मोदी ने कहा, उनका अहंकार इतना है, महंगाई पर एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं। महंगाई का ‘म’ तक नहीं बोले। मरो तो मरो- आपका नसीब। उन्होंने शीला दीक्षित सरकार पर भी करारा प्रहार किया और कहा वह विकास के गुजरात मॉडल पर तो सवाल खड़ा करती है लेकिन 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी राजधानी के निवासियों को यहां तक मूलभूत जरूरत पेयजल तक दे पाईं हैं।

शीला दीक्षित पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने बेटे और बहू के साथ गुजरात के 9000 गांवों में पानी प्रदान करने के लिए बिछी लंबी पाइपलाइन में अपनी मारुति कार चला सकती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस महान पार्टी है। उसका नाम बदल गया, चिह्न बदल गया और उसकी नीतियां भी बदल गई। आज बाजार में उसके दर्जनों नाम हैं। उन्होंने कहा, उसका चिह्न भी बदल गया और इसलिए नीतियां भी बदली। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर चुनाव जीते। तब नरसिम्हा राव आए और उन्होंने चुनाव जीतने के लिए सुधार की नीति शुरू की।
First Published: Saturday, November 23, 2013, 22:32

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?