यह नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है: केजरीवाल

यह नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है: केजरीवालज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद ‘आप’ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवल ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है।

केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करीब 10000 वोटों से हराया। केजरीवाल की ‘आप’ पार्टी ने उम्मीदों के विपरीत ऐतिहासित जीत दर्ज की है। केजरीवाल की इस जीत पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने उन्हें बधाई दी है।

दिल्ली में अब तक जो रुझान मिले हैं उससे त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिलते हैं। कोई भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 33 सीटों पर आगे चल रही है जबकि ‘आप’ पार्टी 26 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को इस चुनाव में जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के उम्मीदवार 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
First Published: Sunday, December 8, 2013, 15:50

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?