जापानी सम्राट, उनकी पत्नी ने की लोधी गार्डन की सैर

जापानी सम्राट, उनकी पत्नी ने की लोधी गार्डन की सैर नई दिल्ली : जापान के सम्राट अकिहितो और महारानी मिचिको ने लोधी गार्डन में रविवार सुबह सैर की और स्कूली बच्चों, राजनयिकों और कई लोगों से वहां बातचीत की।

शाही दंपति ने सुबह बड़ा गुंबद गार्डन के पास सुबह की सैर की और विभिन्न वृक्षों एवं पौधों में रुचि दिखाई। उनकी खास रुचि अशोक और पीपल के पेड़ में थी। पार्क के अंदर राष्ट्रीय बोन्साई पार्क ने भी उनका ध्यान आकर्षित किया।

शाही दंपति के साथ गार्डन का भ्रमण करने वाले एनडीएमसी फ्लोरीकल्चर विभाग के सलाहकार एस. के. माथुर ने कहा, ‘‘सम्राट ने पौधों में काफी रुचि दिखाई। वह अशोक के वृक्ष को लेकर काफी उत्साहित थे क्योंकि अशोक का वृक्ष जापान में बुद्ध लेकर गए थे। शायद इसलिए वह इसमें ज्यादा रूचि दिखा रहे थे।’’

माथुर ने कहा कि सम्राट ने विभिन्न किस्म के बांस और बोंसाई के पौधों की भी प्रशंसा की। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 1, 2013, 17:43

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?