उपराज्‍यपाल ने सरकार गठन के लिए हर्षवर्धन को भेजा न्योता

उपराज्‍यपाल ने सरकार गठन के लिए हर्षवर्धन को भेजा न्योताज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन को सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए आमंत्रित किया है।

उप राज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक, 'हर्षवर्धन इस वक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने रायपुर में हैं। वह राज्यपाल से संभवत: आज शाम मुलाकात करेंगे।'

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा 31 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) को 28 सीटें मिली हैं। हर्षवर्धन ने बुधवार को ही मीडिया से कहा था कि उनको राज्यपाल ने आमंत्रित किया है।

दूसरी तरफ दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के पूरे आसार लग रहे हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों सरकार नहीं बनाने के अपने रुख पर बुधवार कायम हैं और उन्होंने ताजा चुनाव को वरीयता दी है।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने इस मुद्दे पर पार्टी का यह रुख दोहराया कि उसके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा है कि उनकी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाए तो इसका स्वागत है।

हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार गठन को लेकर किसी भी तरह का गठजोड़ नहीं करेगी और वह विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार है। जबकि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि उनकी पार्टी ताजा चुनाव का सामना करना पसंद करेगी।

उधर, उपराज्यपाल नजीब जंग भावी कदम के बारे में विशेषज्ञों के साथ मंत्रणा करते रहे। सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक रूप से भाजपा और आप दोनों के रुख आने के आलोक में उपराज्यपाल सभी विकल्पों पर गौर कर रहे हैं। समझा जाता है कि जंग किसी भी दल को सरकार गठन के लिए बुलाने से पहले गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजने पर भी विचार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भाजपा 31 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और उसके सहयोगी शिअद के पास एक सीट है। उधर, आप को 28 सीटें मिली है जबकि कांग्रेस आठ पर सिमट गई। जदयू ने एक सीट जीती जबकि मुंडका सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।
First Published: Thursday, December 12, 2013, 00:13

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?