नरेंद्र मोदी दिल्ली में करेंगे और चार रैलियां

नरेंद्र मोदी दिल्ली में करेंगे और चार रैलियांनई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में चार दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां चार रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन ने कहा कि मोदी की तीन रैलियां 30 नवंबर को और एक रैली एक दिसंबर को होगी।

मोदी की पहली रैली 30 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में होगी। अगली रैली पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी में और तीसरी रैली चांदनी चौक में होगी। मोदी की एक दिसंबर को एकमात्र रैली दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकरनगर में होगी। इससे पहले मोदी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी एक रैली को संबोधित करना चाहते थे। लेकिन उसके लिए किसी उपयुक्त स्थान की अनुपलब्धता के कारण यह इरादा छोड़ दिया गया।

पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मोदी से भयभीत हैं, इसलिए प्रशासन ने इस संबंध में सहयोग नहीं दिया। गुप्ता कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। पार्टी के नेताओं के अनुसार, भाजपा इस चुनाव में मोदी की लोकप्रियता को भुनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 28, 2013, 23:24

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?