शीला ने आम आदमी पार्टी के फंड के स्रोत पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के वित्त पोषण के स्रोत पर आज सवाल उठाए। शीला ने आप के खिलाफ जवाबी हमला करते हुए उनकी सरकार पर निराधार आरोप लगाने और सभी को एक ही नजरिए से देखने के लिए केजरीवाल की पार्टी की कड़ी आलोचना की तथा एक राजनीतिक दल के तौर पर उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

शीला ने कहा, आप कहां से धन हासिल करते हैं? आप मुझे झूठा कह सकते हैं या मैं आपको चोर कह सकती हूं। लेकिन इस बात का क्या सबूत है कि मैं झूठी हूं? यह साबित करने के लिए क्या सबूत है कि आप एक चोर हैं? किसी के केवल उंगली उठाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता। हर कोई शीशे के घरों में रह रहा है। उन्होंने उनकी सरकार को निशाना बनाने के लिए आप की आलोचना करते हुए कहा कि चुनावी लड़ाई राजनीतिक दलों की नीतियों और कार्यक्रमों के विस्तृत मुद्दों पर लड़ी जानी चाहिए और यह निजी आरोपों एवं जवाबी आरोपों के आधार पर नहीं लड़ी जानी चाहिए।

75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे इससे (माहौल से) थोड़ी परेशानी होती है। राजनीतिक लड़ाई इस आधार पर लड़ी जाती है कि आप किस बात का समर्थन करते हैं। यह आपकी सोच और नीतियों पर लड़ी जाती है। यह निजी आरोपों और जवाबी आरोपों को लेकर नहीं लड़ी जाती। आप देख रहे हैं कि भ्रष्टाचार की बात कौन कर रहा है, दूसरों पर उंगलियां कौन उठा रहा है? आप शीला और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगातार हमला कर रही है।

आप ने कहा कि उसने आठ नवंबर तक करीब 19 करोड़ रपए प्रवासी भारतीयों समेत 63,000 लोगों से दान स्वरूप एकत्र किए हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले महीने केंद्र से कहा था कि वह आप के वित्त पोषण का स्रोत पता लगाने के लिए उसके खातों की जांच करे। आप की वित्त पोषण के स्रोत के बारे में हो रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें मिलने वाले दान की सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

शीला ने राजनीतिक दल के तौर पर आप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा, राजनीतिक दल बनना एक गंभीर मामला है। उनकी (आप) सोच क्या है? लोगों को उनकी नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में पता होना चाहिए। भाजपा का दिल्ली में कुछ रिकॉर्ड है। हमारा शहर में सत्ता में रहने रहने का 15 वषरें का एक ट्रैक रिकॉर्ड है। आप का कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है।
यह पूछने पर कि क्या वह आप को खारिज कर रही हैं, उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कह रही कि चुनावों में आप के पास कोई मौका नहीं होगा लेकिन उन्हें उसके राजनीति करने के तरीके को लेकर गंभीर आपत्तियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा।

जनमत सर्वेक्षणों में आप के चुनाव में कई सीटों पर जीत करने की बात कहे जाने के बारे में पूछने पर शीला ने परिणामों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, हम जनमत सर्वेक्षणों के परिणामों को गंभीरता से नहीं ले सकते। वे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं होते। ये सर्वेक्षण पारदर्शी तरीके से नहीं किए जाते हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 10, 2013, 21:46

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?