Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:52
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गई हैं। 'आप' पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को बड़े अंतर से हराया है। जबकि भाजपा के विजेंद्र गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25,864 वोटों से हराया।
इससे पहले, विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग को भेज दिया।
शीला दीक्षित ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में अपनी हार कबूल की। उन्होंने पिछले 15 वर्षों तक कांग्रेस का समर्थन देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
शीला दीक्षित ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में हार क्यों मिली। इसके बारे में पार्टी बाद में विचार करेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं और कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर है। भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है और ‘आप’ पार्टी 26 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर अन्य पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है।
First Published: Sunday, December 8, 2013, 12:03