Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 18:37
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की निंदा करने वाले इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को भी नहीं छोड़ते तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि दिल्ली की शीला सरकार ने विकास किया है जिसे चारो तरफ देखा जा सकता है।
सोनिया ने कहा कि शीला दीक्षित ने दिल्ली को पूरी तरह से बदल दिया है। दिल्ली की मेट्रो की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है और बसों में पहले की तरह अब भीड़ भी नहीं रहती है।
सोनिया ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी शीला दीक्षित की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में काफी विकास हुआ जिसे विपक्षी पार्टियां देखना नहीं चाहतीं। सोनिया ने लोगों से कांग्रेस को चुनकर चौथी बार सत्ता में भेजने की अपील की।
First Published: Sunday, November 24, 2013, 18:37