मध्यप्रदेश में चरम पर पहुंचकर चुनाव प्रचार समाप्त

भोपाल : मध्यप्रदेश में आगामी 25 नवंबर को एक साथ सभी 230 सीटों के लिये होने जा रहे मतदान के लिये आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंचकर समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही अब राजनीतिक दल और उम्मीदवार घर घर जाकर चुनावी सेंध लगाने और रणनीति बनाने में जुट गये हैं। प्रदेश में इस बार सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

मध्यप्रदेश में 25 नवंबर को चार करोड 66 लाख नौ हजार 24 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर 1092 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 2583 विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें दो करोड 45 लाख 51 हजार 242 पुरुष एवं दो करोड 20 लाख 56 हजार 812 महिला मतदाता हैं। प्रदेश में इस बार लगभग 50 लाख युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने जहां सभी 230 स्थानों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं वहीं कांग्रेस सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने के कारण 229 सीटों पर ही चुनाव लड रही है। कांग्रेस वहां पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद का समर्थन कर रही है।

इसके अलावा बसपा 227, समाजवादी पार्टी 164, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 72, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 23, मार्क्सशवादी कम्युनिस्ट पार्टी आठ, अखिल भारतीय गौंडवाना पार्टी 31, लोक जनशक्ति पार्टी 28, शिवसेना 26, राष्ट्रीय समानता दल 24, जनता दल .यूनाइटेङ ने 22 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के साथ साथ लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रदेश संगठन प्रभारी अनंत कुमार, हेमामालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, स्मृति ईरानी, नरेन्द्र सिंह तोमर, अरुण जेटली आदि ने विकास और दस साल में किये गये कार्यो के नाम पर वोट मांगे।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन, सड़कों की खराब स्थिति, बिजली की कमी, खराब कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए मतदाताओं को आकर्षित किया। कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, मप्र चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ, हरीश रावत, कपिल सिब्बल, श्रीकांत जेना, मनीष तिवारी, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह आदि ने चुनाव प्रचार में भाग लिया। मध्यप्रदेश में मतदान के लिये कुल 53 हजार 896 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 23, 2013, 18:49

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?