एमपी की जनता को झूठ से छल रही बीजेपी सरकार: दिग्विजय

एमपी की जनता को झूठ से छल रही बीजेपी सरकार: दिग्विजय मुरैना (टीकमगढ़) : भाजपा नेताओं के पास झूठे वायदों को पिटारा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि वे प्रदेश की जनता को छलने के लिए किसी भी झूठ से परहेज नहीं कर रहे हैं।

सिंह ने आज मुरैना जिले के सुमावली एवं टीकमगढ जिले के खरगापुर एवं मोहनगढ में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक 8000 घोषणाएं कर चुके हैं जिन्हें पूरा करना तो दूर उन्हें अपनी घोषणाएं याद तक नहीं हैं, जबकि कांग्रेस ने जनता से जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करने में वह कभी पीछे नहीं रही।

सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इस पार्टी के नेताओं ने हमेशा जनता को झूठ का झांसा दिया है। भगवा वस्त्र घारण करने वाली उमा भारती ने वर्ष 2003 में 100 दिनों में 24 घंटे बिजली देने, जितनी बिजली उतना दाम लेने के वायदे किए, लेकिन वे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी झूठ के सिलसिले को जारी रखा है। सिंह ने कहा कि उनके शासनकाल में रेत के ठेके पंचायतों के जिम्मे थे जबकि भाजपा ने अपने शासन में रेत का ठेका राजस्थान की एक कंपनी को इसलिए सौंप दिया क्योंकि वह ठेकेदार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के परिवार का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के लिए 35 किलो अनाज व पांच लीटर केरोसिन उपलब्ध कराती है, जिसे प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाकर अपना पेट भरने में लगी हुई है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस शासन में विधवा पेंशन 150 रुपए प्रति माह प्रारंभ की गई थी जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार दस वर्ष में बढ़ा नहीं सकी है जबकि राजस्थान में यह विधवा पेंशन 500-700 रुपए प्रति माह पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर विधवा पेंशन को 1000 रुपए प्रतिमाह किया जायेगा। साथ ही किसानों पर दर्ज झूठे मामले वापस होंगे तथा किसानों का 51000 रुपए तक का कर्जा माफ किया जायेगा। सिंह ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल के जरिए हुए भ्रष्टाचार पर अपने स्वर मुखर करते हुए कहा कि व्यापार में जमकर भ्रष्टाचार मचा हुआ है जिसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। उन्होने कहा कि हालात यह हैं कि गरीब बाप के लायक बेटों को कालेज नसीब नहीं है जबकि अमीर बाप के नालायक बेटे डाक्टर तथा इंजीनियर बन रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 21, 2013, 19:29

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?