धर्मनिरपेक्षता के नाम पर लोगों को मूर्ख बना रही भाजपा : पीएम

धर्मनिरपेक्षता के नाम पर लोगों को मूर्ख बना रही भाजपा : पीएमज़ी मीडिया ब्यूरो

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी ‘सस्ती राजनीति का सहारा’ नहीं लेगी जैसा कि भारतीय जनता पार्टी करती है।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजित जोगी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह ‘सस्ती राजनीति का सहारा’ नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कम विकास के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

मनमोहन सिंह ने कहा, ‘भाजपा सांप्रदायिक है और वह धर्मनिरपेक्ष होने का दावा कर लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का सही ढंग से विकास नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र द्वारा भेजे गए फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया।’

राज्य में कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले का हवाला देते हुए पीएम ने कहा कि यह घटना बताती है कि भाजपा के शासन काल में कांग्रेस नेताओं को कितनी कम सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। पीएम ने कहा कि राज्य सरकार नक्सल समस्या से निपटने में नाकाम साबित हुई है।
First Published: Saturday, November 9, 2013, 17:31

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?