देश के पिछड़ेपन के लिए मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मंदसौर (मप्र) : देश के पिछडेपन के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश के लोग शिक्षित हों क्योंकि वह जानती है कि यदि लोग शिक्षित हो गये तो उसकी कुसी नहीं बचेगी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार के अंतिम दिन मोदी ने यहां एमआईटी कालेज मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जानती है कि यदि लोग शिक्षित हो गये तो उनकी कुसी चली जायेगी।

नेहरु-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि क्या कारण है कि इस परिवार की चार पीढियां एक ही चीज बार बार कहती रहीं और उन्होंने देश की जनता के लिये कुछ नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इसलिये गरीबों के लिये बातों के अलावा कुछ नहीं करती क्योंकि वह जानती है कि यदि गरीबी समाप्त हो जायेगी तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में जब भी चुनाव आते हैं, कांग्रेस गरीबों का नाम लेती है लेकिन उनके लिये करती कुछ नहीं है।

मोदी ने आपातकाल के दिनों और उसके बाद वर्ष 1977 में हुए चुनावों की याद करते हुए लोगों से अपील की कि जिस प्रकार उन्होंने उस समय चुनाव लड़ा था वहीं भूमिका इस चुनाव में निभायें।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का माहौल उन्होंने अपने दौरे में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में देखा है, उससे लगता है कि जनता ही चुनाव लड़ रही है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत से इस राज्य को बीमारु की श्रेणी से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लिये बगैर कहा कि दस साल पहले एक आदमी ने इस प्रदेश का बंटाधार कर दिया था लेकिन अब पिछले दस सालों में चीजों में परिवर्तन हुआ है।

कांग्रेस में गुटबाजी पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक गुट ने कुछ दिन पहले स्थानीय सांसद मीनाक्षी नटराजन को बंद कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि यह ताला उस समय खोला गया जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हस्तक्षेप किया।

मोदी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम लिये बगैर कहा कि इन दिनों कांग्रेस पार्टी के एक नेता राजनीति में हमें भाषा का स्तर सुधारने की बात कर रहे हैं जबकि कुछ दिनों पहले उन्हीं ने स्थानीय महिला सांसद को सौ टका टंच माल कहा था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 23, 2013, 18:39

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?