Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 09:08
ज़ी मीडिया ब्यूरोभोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज सहित कई अन्य नेता जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
साथ ही आज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन और सांसद राज बब्बर, सत्यव्रत चतुर्वेदी, सतपाल महाराज सहित कांग्रेस के अनेक शीर्ष नेता चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी की शहडोल, सिंगरौली, सतना और जबलपुर में जनसभाएं होंगी। इसी तरह सुषमा स्वराज भोजपुर, सिलवानी, खातेगांव व जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
इसके अलाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद स्मृति ईरानी और फग्गन सिंह कुलस्ते जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी धार के कुक्षी और सीधी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद राज्य में उनका अगला प्रवास 22 नवंबर को होगा, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 21 नवंबर को झाबुआ के मेघनगर में चुनावी रैली में जनता से रू-ब-रू होंगी।
First Published: Wednesday, November 20, 2013, 09:08