शिवराज ने सोनिया के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा

शिवराज ने सोनिया के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजाभोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा अपने परिवार के खिलाफ जारी विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 10 करोड रुपये की मानहनि का नोटिस दिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे 10 करोड रुपए के मानहानि नोटिस में मुख्यमंत्री ने विज्ञापनों को फर्जी तथ्यों का पुलिंदा करार देते हुए उसके लिए 15 दिनों में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। कानूनी नोटिस में कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञापनों के लिए सोनिया गांधी, प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जिम्मेदार माना गया है।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेशाध्यक्ष पर अलग से मानहानि के लिए दो करोड़ रुपए का दावा किया है। नोटिस में कहा गया है कि इस तरह के आरोप चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भी लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में कोर्ट में परिवाद पेश किया गया था जिस पर आरोपकर्ता कोई भी साक्ष्य पेश नहीं कर सके थे।

मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए मानहानि नोटिस में कहा गया है कि नोटिस मिलने के तत्काल बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं जिम्मेदार पक्ष सार्वजनिक रुप से विज्ञापन जारी कर उन आरोपों को वापस लें एवं माफी मांगें, अन्यथा परिवाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। (एजेंसी)


First Published: Monday, November 18, 2013, 08:35

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?