शिवराज सिंह चौहान बुदनी के साथ विदिशा से भी लड़ेंगे चुनाव

शिवराज सिंह चौहान बुदनी के साथ विदिशा से भी लड़ेंगे चुनावभोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने फैसला लिया है कि चौहान बुदनी के साथ विदिशा विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की गुरुवार रात हुई बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं को बताया कि चौहान बुदनी के साथ विदिशा विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी सहमति ले ली गई है।

चौहान ने भी कहा कि पार्टी का फैसला उनके लिए सिर माथे पर है। वह तो पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जब पार्टी ने कहा कि संगठन के लिए काम करें तो उसे स्वीकारा और जब पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालें तो वैसा ही किया। अब पार्टी ने कहा है कि विदिशा से भी चुनाव लड़ने को कहा है, तो वैसा ही करूंगा। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 8, 2013, 12:22

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?