Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 14:54

नई दिल्ली : देश के चुनावी इतिहास में अब तक 13 नेता ऐसे हुए हैं जिन्हें लगातार तीन या उससे अधिक बार किसी राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला और इस सूची में अब 14वां नाम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम जुड़ने जा रहा है, जिनके नेतृत्व में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।
अब तक तीन या इससे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने वालों में आठ कांग्रेस, 2 माकपा तथा एक.एक बीजद, भाजपा और अन्नाद्रमुक से हैं। इस सूची में शिवराज सिंह चौहान का नाम जुड़ने के बाद लगातार तीन बाए ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले भाजपा मुख्यमंत्रियों की संख्या दो हो जाएगी। इससे पहले गुजराज के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ऐसा करनामा कर चुके हैं। मोदी साल 2002 से अब तक इस पद पर बने हुए हैं। इस सूची में शीर्ष पर माकपा के नेता दिवंगत ज्योति बसु का नाम आता है जो लगातार पांच बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने। बसु ने साल 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। इनके कार्यकाल में ही पश्चिम बंगाल में भूमि सुधार और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य किया गया।
मोहन लाल सुखाड़िया चार बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। सुखाड़िया 1954 से 1971 तक तक इस पद पर रहे। अरूणाचल प्रदेश के गेगांग अपांग चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 1980 से 1999 तक रहा। बीसी राय 1948 से 1962 के बीच तीन बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे जबकि के कामराज तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 1963 से 1975 रहा। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 8, 2013, 14:54