शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहान देश के दिग्गज राजनेताओं में शुमार किए जाते हैं। कहते हैं कि अगर नरेंद्र मोदी न होते तो भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ही होते। फिलहाल शिवराज सिंह मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मध्यप्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। 29 नवंबर, 2005 को बाबूलाल गौर के स्थान पर राज्य के मुख्यमंत्री बने चौहान राज्य में भाजपा के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 1991 से चार बार विदिशा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए भी चुने जा चुके हैं।

फिलहाल वे राज्य विधानसभा में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। किराड़ राजपूत परिवार के दम्पति प्रेम सिंह चौहान और सुंदर बाई चौहान के घर 5 मार्च, 1959 को सीहोर जिले के जैत गांव में पैदा हुए शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। 1992 में उनका साधना सिंह से विवाह हुआ और वे दो बेटों कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान के पिता हैं।

शिवराज छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। 1975 में वे मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल की स्टूडेंट्सि यूनियन के अध्यक्ष थे। 1976-77 में आपातकाल के दौरान वे जेल भी गए। वर्ष 1977 से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। चौहान लम्बे समय तक पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से भी जुड़े रहे हैं। वे पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे। अगले ही साल 1991 में विदिशा संसदीय चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए।

वे चौहान 2000 से 2003 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। दिसंबर, 2003 में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में अपूर्व सफलता पाई थी और उस समय उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वे राघौगढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। जब वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तब उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

30 नवंबर, 2005 को उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। बाद में उन्होंने बुधनी विधानसभा के लिए उपचुनाव लड़कर जीता। वर्ष 2008 में शिवराज ने बुधनी सीट को 41 हजार से अधिक मतों से जीता और 12 दिसंबर, 2008 को उन्हें दूसरे कार्यकाल की शपथ दिलाई गई थी। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में चौहान ने कई लोकहितकारी कार्यक्रमों की शुरुआत की जिन्हें राज्य में चलाया जा रहा है। पेशे से एक किसान चौहान की संगीत में ‍गहरी रुचि है और वे धार्मिक साहित्य पढ़ते हैं, मित्रों के साथ वाद-विवाद में भाग लेते हैं। मनोरम स्थलों की सैर करना, गाने सुनना और फिल्में देखना उनके मनोरंजन के पसंदीदा साधन हैं। उनकी खेलों में भी रुचि है और वे कबड्डीन, बॉलीवाल और क्रिकेट पसंद करते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की ‍बहुत सी खेल संस्थाओं से भी जुड़े हैं।




First Published: Monday, November 11, 2013, 13:44

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?