Last Updated: Monday, November 18, 2013, 15:47
ज़ी मीडिया ब्यूरोछतरपुर(मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के छतरपुर में चुनावी रैली के दौरान बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया था।
एक महिला की कथित जासूसी विवाद पर मोदी बोले कि कोई साजिश नहीं चलेगी। कमल की ताकत से कांग्रेस परेशान है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने वालों की फैक्टरी है और दिग्विजय सिंह इस फैक्टरी के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता भड़काऊ भाषण देते हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि हां, हम कांग्रेस के आरोपों को स्वीकार करते हैं कि हम चोर हैं। क्योंकि हमने पूरी कांग्रेस पार्टी की नींद चुराई है।
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि आपके लोगों ने आपको नीचा दिखाया। बीजेपी ने पीएम की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाई। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता के दिलों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा है। मोदी ने कहा कि बीजेपी को चोर कहने वाले झूठे हैं। जनता को यहां (मध्य प्रदेश) का विकास दिखता है, लेकिन दिल्ली वालों को नहीं दिखता है।
First Published: Monday, November 18, 2013, 13:19