ललथनहवला ने ली मिजोरम के सीएम पद की शपथ

ललथनहवला ने ली मिजोरम के सीएम पद की शपथएजल : मिजोरम में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले ललथनहवला को राज्यपाल वकोम पुरूषोत्तमन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यहां राजभवन में अपने 11 मंत्रियों के साथ उन्होंने पद की शपथ ली। ललथनहवला का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है और पांचवी बार वह मुख्यमंत्री बने हैं।

शपथ लेने वाले कुल 11 मंत्रियों में सात का ओहदा कैबिनेट स्तर का है और बाकी राज्य मंत्री होंगे। मंत्रीपरिषद में दो नये कैबिनेट मंत्री आर रोमाविया और जॉन रोतुंगलिआना हैं। इससे पहले की सरकार में दोनों क्रमश: स्पीकर और डिप्टी स्पीकर थे।

अन्य कैबिनेट मंत्रियों में आर लालजिरलिआना, ललसावता, एच रोहलुना, जोडिंटनुआंगा और पीसी ललथनलिआना हैं। राज्य मंत्रियों में ललरिनमाविया राल्ते, सी नुआलिआनचुंगा, लल थंगारा और बीडी चकमा हैं। पूर्व के मंत्रिमंडल में ललथनलिआना राज्य मंत्री थे। अन्य दो राज्यमंत्री सदन के नये चेहरे हैं।

25 नवंबर को हुए चुनाव में मिजोरम में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 34 सीट पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी। ललथनहवला 1984 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे जब पार्टी ने ब्रिग थेनफंगा साइलो की अगुवाई वाली सत्तारूढ पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी को पराजित किया था। बाद में 1986 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उस समय मिजो नेशनल फ्रंट-कांग्रेस गठबंधन अंतरिम सरकार में एमएनएफ नेता लालडेंगा मुख्यमंत्री बने थे।

दूसरी बार ललथनहवला 1989 में सत्ता में तब आए जब कांग्रेस और एमएनएफ :डेमोक्रेट्स: ने सरकार बनायी। 1993 में वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। उस समय कांग्रेस और मिजोरम जनता दल ने मिलकर सरकार का गठन किया। 1998 और 2003 में एमएनएफ ने कांग्रेस को पराजित किया। चौथी बार 2008 में ललथनहवला मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 14, 2013, 13:36

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?