मिजोरम: महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, पर प्रतिनिधित्व नहीं

एजल : मिजोरम में पिछले कुछ वर्षों से पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही है लेकिन राज्य विधानसभा में उनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं रहा है। 16 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, राज्य के मतदाताओं की कुल संख्या 6,86,305 है। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 3,49,506 तथा पुरूष मतदाताओं की संख्या 3,36,799 है।

वर्ष 2008 की अंतिम मतदाता सूची में कुल 6,08,561 मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 3,08,659 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 2,99,902 थी। मिजोरम पहले असम राज्य के तहत जिला परिषद था और 1972 में उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। तब से राज्य की अपनी विधानसभा है लेकिन बीते 41 साल में तीन मनोनीत विधायकों सहित केवल 6 महिलाएं ही राज्य विधानसभा में पहुंची हैं।

चुनाव जीतने वाली तीन महिला राजनीतिज्ञों में से पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की ललतनमावी, वर्ष 1979 में तत्कालीन एजल ईस्ट सीट से जीती थीं। इसी पार्टी की के थानसियामी 1984 में एजल वेस्ट सीट से जीती थीं। इससे पहले, के थानसियामी वर्ष 1978 में विधानसभा के लिए मनोनीत की गई थीं। मंत्री बनने वाली पहली और एकमात्र महिला आज की तारीख तक लाल्हीमपुई हमार हैं। वह 1987 में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की उम्मीदवार के तौर पर एजल नॉर्थ-एक सीट से जीती थीं।

मिजो मीचे इन्सुइखाम पाल (एमएचआईपी) या मिजो वूमेन्स फेडरेशन की नेता इस बात पर अफसोस जाहिर करती हैं कि मिजो सोसायटी में आज भी पुरूषों को कानून बनाने वाली प्रक्रिया में महिलाओं को अपनी प्रतिनिधि के तौर पर स्वीकार करना मंजूर नहीं है। मिजोरम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और महिला अधिकारों के लिए सक्रिय लालनीपुई ने कहा कि समाज में, खास कर राजनीति में महिलाओं के आने के बारे में जागरूकता जरूरी है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 23, 2013, 11:51

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?