राजस्थान चुनाव : भाजपा को भारी बहुमत, वसुंधरा की दमदार वापसी

राजस्थान चुनाव : भाजपा को भारी बहुमत, वसुंधरा की दमदार वापसीज़ी मीडिया ब्‍यूरो

जयपुर : राजस्थान में भाजपा को बहुमत से इतनी अधिक सीटें मिलने का अंदाजा शायद भाजपा को भी नहीं रहा होगा। लेकिन प्रदेश की जनता ने 199 सीटों पर हुए चुनाव में एकपक्षीय बहुमत (163 सीट) वसुंधरा के हाथों में सौंप दिया है। कांग्रेस के अशोक गहलोत सरकार की ओर से किए गए तमाम विकास के दावों को नकारते हुए प्रदेश में 5 वर्ष बाद फिर कमल को खिला दिया। भाजपा ने वर्ष 1998 के रिकॉर्ड को तोड़कर 162 सीटों पर जीत दर्ज की और राज्य के चुनावी इतिहास में नाम दर्ज करा दिया। एक विधानसभा क्षेत्र चुरू में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी जगदीश मेघवाल के निधन के कारण चुनाव रोक दिया गया था। यहां 13 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।

ताजा और अंतिम चुनाव परिणाम के मुताबिक भाजपा को 162 (84 सीटों का फायदा), सत्तारुढ़ कांग्रेस को 21 (74 सीटों का नुकसान) और अन्य दलों को 16 (10 सीटों का नुकसान) सीटों पर जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने इस नतीजे के बाद अपनी रणनीति को भी साफ कर दिया है कि वे हर 5 साल में नई सरकार को अवसर देना चाहते हैं। वर्ष 1998 में भाजपा को हटाकर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के हाथों में जनादेश सौंपा था। इसके बाद से यह तीसरा चुनाव है जिसमें जनता ने भाजपा और कांग्रेस की सरकार को बारी-बारी से मौका दिया है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पहले से पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। वसुधंरा राजे राज्य की मुख्यमंत्री होंगी। राजे अगले दो या तीन दिन में जयपुर में विधानसभा भवन के आगे जनपथ पर शपथ ग्रहण करेंगी। राजे ने गुजरात के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को भी रैलियां करने के लिए धन्यवाद दिया। राजे ने विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिए मोदी को पूरा श्रेय भी दिया है। इस बीच मोदी ने राजे को फोन कर जीत की बधाई भी दे दी है।
First Published: Sunday, December 8, 2013, 08:45

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?