राजस्‍थान: बीजेपी कार्यालय में आतिशबाजी, कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना के रूझान के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है और कांग्रेस कार्यालय सूना पड़ा है।

मतगणना के रुझान में भाजपा को 199 में से 143 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। भाजपा के उम्मीदवारों की बढ़त का खाता खुलने के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। यह सिलसिला बढ़ते रूझान के साथ बढ़ता गया। भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतगणना के मिल रहे रूझान के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश कार्यालय में कुछ पदाधिकारी टीवी पर आ रहे रूझान पर नजरें टिकाए हुए हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 8, 2013, 10:54

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?