रमन सिंह 12 को, वसुंधरा 13 को, शिवराज 14 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

रमन सिंह 12 को, वसुंधरा 13 को, शिवराज 14 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथज़ी मीडिया ब्यूरो
रायपुर/ भोपाल/ जयपुर : भाजपा को पांच में तीन राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब नए मुख्यमंत्रियों के शपथ लेने की बारी है। राजस्थान में वसुंधरा राजे 13 दिसंबर को और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 14 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं।

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे ने राज्यपाल माग्रेट अल्वा से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजे सुबह करीब सवा दस बजे राजभवन पहुंची। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वसुंधरा 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजे को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। राजे दूसरी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। इससे पहले इन्होंने 2003 से 2008 तक मुख्यमंत्री पद जिम्मेदारी निभाई है। सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजे 2003 में प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। 2003 में वसुंधरा ने दोबारा से विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें वसुंधरा के नेतृत्व में भाजपा को 120 सीटें मिली थी। इसके साथ ही वसुंधरा प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बन गई। इसके बाद 2008 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से हार मिली थी। 2008 में भाजपा को मात्र 78 सीटें मिलीं।

छत्तीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में सोमवार को डॉ. रमन सिंह को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। छत्तीसगढ़ के अलगे मुख्यमंत्री भी वहीं होंगे और 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में वे शपथ ग्रहण करेंगे। दूसरी तरफ तीसरी भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद कुछ सदस्य डॉ. रमन सिंह के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 14 दिसंबर यानी शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। 17 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार कर शपथ दिलाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। मंत्रियों के शपथ समारोह में लगभग 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। विधायक दल की बैठक 13 दिसंबर को शाम पांच बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। उधर राजधनी के जम्बूरी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां की जा रही है।
First Published: Tuesday, December 10, 2013, 13:58

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?