सरकार ने तोड़े महंगाई के सारे रिकॉर्ड : राजनाथ सिंह

सरकार ने तोड़े महंगाई के सारे रिकॉर्ड : राजनाथ सिंह जयपुर :भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केन्द्र की संप्रग सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि मंहगाई से आम आदमी त्रस्त है ,देश परिवर्तन चाहता है।

सिंह राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का सुराज संकल्प पत्र जारी करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर होने की वजह से देशवासी परेशान है, देशवासियों में विश्वास का संकट पैदा हो गया है।भाजपा ने इसे चुनौतियों के रूप में मंजूर किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आन्तरिक सुरक्षा, बाहरी सुरक्षा, आर्थिक, कुटनीतिक समेत अन्य मोर्च पर बूरी तरह से विफल रहीं है।कांग्रेस देश के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशवासियों के हौसले को तोडा है ,यदि हौसला बुलंद हो तो चुनौती चाहे कैसी हो उससे निपटा जा सकता है।कांग्रेस ने देशवासियों का हौसला और जनमानस में अपनी साख खो दी हैं ऐसे में देश परिवर्तन चाहता है ,भाजपा सुराज देने का वायदा करती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मंहगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है ,रूपये का अवमूल्यन, राजकोषीय घाटा, चालू खाते का घाटा नियंत्रण से बाहर हो रहा है विदेशी कर्ज का बोझ भारत पर लगातार बढ रहा है।पडोसी देशों से सम्बध मधुर नहीं है बल्कि कडवे हो रहे है, हमारे जवानों को पाकिस्तान अपनी ही धरती पर मार रहा है, चीन लगातार घेराबंदी कर रहा है सरकार के पास इन चुनौतियों से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है।

राजस्थान के चुनावी दौरे की शुरूआत करने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव में से दो मध्य प्रदेश और छतीसगढ में हम तिकडी बनाएंगे ,राजस्थान और दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी ऐसा हमारा विश्वास है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार और वसुंधरा राजे की तत्कालीन सरकार की तुलना करेंगे तो राजे की तत्कालीन सरकार गुड गर्वेनंस देने वाली सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत कर चुनाव मैदान में उतरे है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को बीमारू राज्य की श्रेणी में ला दिया है ,राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर राजस्थान विकासशील राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 20, 2013, 15:08

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?