Last Updated: Monday, November 11, 2013, 19:56

जयपुर : राजस्थान विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की घोषित उम्मीदवार वसुंधरा राजे के पास बयालीस हजार एक सौ 94 रुपए नकद हैं और बत्तीस लाख तैंतीस हजार एक सौ पच्चीस रुपए बैंक में जमा हैं।
राजे की ओर से झालरापाटन विधान सभा सीट के लिए सोमवार को दाखिल किए नामजदगी के पर्चे में यह जानकारी दी गई है। राजे के पास 95 लाख 92 हजार 68 रुपए मूल्य का सोना, पांच लाख रुपए मूल्य की चांदी के आभूषण हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजे ने 55 लाख 13 हजार 300 रुपए का निवेश कर रखा है जबकि उनके पास एक करोड़ 29 लाख आठ हजार पांच सौ पच्चीस रुपए के बांड हैं।
नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे के पास आठ लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि तीस लाख रुपए की कीमत का एक मकान जयपुर के जगतपुरा इलाके में है। राजे के पास करीब तीन करोड़ 66 लाख इक्यावन हजार छह सौ 31 रुपए की सम्पति है। उनके पास जयपुर के जगतपुरा इलाके में मकान है। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 11, 2013, 19:56