वसुंधरा गुर्जरों को आरक्षण के मुद्दे पर भ्रमित कर रहीं : गहलोत

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा नेता वसुंधरा राजे पर गुर्जरों को आरक्षण देने के मुद्दे पर भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो विशेष पिछडा वर्ग (गुर्जर ,बंजारा ,रायका रेबारी ,गाड़िया लुहार ,गडरिया ) को अनेक बाधाएं पार करते हुए 5 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है।

गहलोत ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि उच्च न्यायालय की व्यवस्था के बाद विशेष पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत एक प्रतिशत आरक्षण लागू हो चुका है और शेष चार प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा अदालत में निर्णयाधीन है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही अदालत का फैसला विशेष पिछड़ा वर्ग के पक्ष में आयेगा। तब तक हमारी सरकार विशेष पिछड़ा वर्ग को अन्य पिछड़ा वर्ग के 21 प्रतिशत में से आरक्षण देने का प्रावधान बनाये रखेगी। गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे पर गुर्जरों को आरक्षण देने के मुद्दे पर एक बार पुन: भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजे द्वारा प्रदेश में सत्ता में आने पर गुर्जरों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने की दोबारा बात करना एक बार पुन: आश्वासन के अलावा कुछ नहीं है।

गहलोत ने कहा कि राजे ने पिछली बार परिवर्तन यात्रा के दौरान आरक्षण के मामले में गुर्जर समाज को इसी तरह से भ्रमित किया था जिसका विनाशकारी परिणाम सामने आया था। तब राजे के शासनकाल में आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों पर पुलिस की गोलीबारी में 70 लोग मारे गये थे। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, November 12, 2013, 14:05

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?