फैलिन : चक्रवात के बाद ओडिशा में मरने वालों की संख्या 21 हुई

फैलिन : चक्रवात के बाद ओडिशा में मरने वालों की संख्या 21 हुई

भुवनेश्वर : ओड़िशा में फैलिन चक्रवात के बाद 14 और लोगों के मरने के साथ ही मृतकों की संख्या 21 हो गई है जबकि एक व्यक्ति लापता है। चक्रवात के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ भी आई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बहरामपुर, पुरूषोत्तमपुर और गंजम जिले के रांगेलीलुंडा इलाके से दो-दो शव बरामद किए गए जहां उच्च तीव्रता वाले तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि बालेश्वर जिले के खंटापाड़ा और सोरो में एक महिला और 13 वर्षीय एक लड़के का शव पाया गया।

सूत्रों ने कहा कि मयूरभंज जिले से एक महिला और एक लड़के के मरने की सूचना है जबकि भद्रक जिले में एक अन्य लड़का एवं एक महिला की मौत हो गई जबकि एक लड़का लापता है।

गंजाम जिले के पोलासारा और खलीकोट इलाके में कल सात लोग मारे गए। अधिकतर लोगों की मौत दीवार ढहने और पेड़ उखड़ने के कारण हुई जबकि काफी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 13, 2013, 18:11

comments powered by Disqus