Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 13:20
ज़ी मीडियाअहमदाबाद: नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में जेल में बंद प्रवचनकर्ता आसाराम के खिलाफ प्रमुख गवाह अमृत प्रजापति की आज (मंगलवार) मौत हो गई। गुजरात के राजकोट में 23 मई को प्रजापति को गोली मारी गई थी। मृत प्रजापति का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। आसाराम के 6 चेलों पर गोली मारने का आरोप है। प्रजापति आसाराम के पूर्व वैद्य थे और आश्रम में उनका इलाज करते थे।
प्रजापति ने यौन शोषण मामले में आसाराम के खिलाफ गवाही दी थी। आसाराम की गिरफ्तारी के बाद से ही अमृत प्रजापति को धमकियां दी जा रही थीं। आसाराम के खिलाफ गवाह दिनेश चंदभाई पर बदमाशों ने तेजाब फेंका था।
अमृत प्रजापति ने दावा किया था कि आसाराम अफीम का सेवन करते थे। प्रजापति ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने आसाराम को कई बार लड़कियों के साथ आपत्तिनजक हालत में देखा था।
First Published: Tuesday, June 10, 2014, 13:19