बेंगलुरु के ATM में महिला बैंक मैनेजर पर कातिलाना हमला, हालत नाजुक-Bangalore ATM attacker caught on camera; woman fighting for life

बेंगलुरु के ATM में महिला बैंक मैनेजर पर कातिलाना हमला, हालत नाजुक

बेंगलुरु के ATM में महिला बैंक मैनेजर पर कातिलाना हमला, हालत नाजुकज़ी मीडिया ब्यूरो

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एटीएम के अंदर एक महिला बैंक मैनेजर पर हमला किया गया है। घटना बेंगलुरु के मिशन रोड इलाके की है। 44 साल की पीड़ित महिला एटीएम पैसे निकालने गई थी। इस महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल, जैसे ही यह महिला बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए अंदर घुसी। ठीक 14 सेकेंड बाद हमलावर ने आकर शटर बंद किया और उससे पैसे निकालने के लिए धमकाया। जब महिला ने इसकाविरोध किया तो आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना के बाद हमलावर एटीएम का शटर बंद कर चला गया। महिला को बीजीएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन हमलावर अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर है।

First Published: Wednesday, November 20, 2013, 10:17

comments powered by Disqus