कश्मीर में शीतलहर जारी, करगिल में पारा -19.2 डिग्री

कश्मीर में शीतलहर जारी, करगिल में पारा -19.2 डिग्री

श्रीनगर : कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर जारी है क्योंकि अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे रहा तथा सीमांत नगर करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। करगिल राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां कल रात पारा शून्य से 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि उससे पिछली रात यह शून्य से 18.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान आज चौथे दिन भी पारा जमाव बिंदू से उपर रहा क्योंकि शहर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि उससे पिछली रात यह 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

काजीकुंड में पारा शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 1.3 डिग्री नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछली रात के शून्य से चार डिग्री नीचे से आठ डिग्री से अधिक कम है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 25, 2014, 18:24

comments powered by Disqus