दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी, बारिश के आसार

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी, बारिश के आसार

नई दिल्ली : दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा की संभावना है। उत्तर रेलवे के अनुसार दिल्ली से गुजरने वाली 4 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और 12 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं।

दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 95 प्रतिशत थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे था, जबकि न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था जो औसत से पांच डिग्री कम था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 31, 2013, 11:15

comments powered by Disqus