Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:23
नई दिल्ली : कंपकंपाती ठंड से उत्तरप्रदेश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। जम्मू कश्मीर में तापमान और गिर गया तो उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुयी। दिल्ली में कल की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान थोड़ा अधिक रहा। हालांकि, आसमान में धुंध छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरप्रदेश में कुल 15 लोगों की ठंड से मौत हो गयी।
कश्मीर घाटी में खिला मौसम रहा लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। कुछ इलाके में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ गया। राज्य के कई हिस्से में भारी बर्फबारी हुयी। मसूरी में दोपहर तक 8 इंच बर्फबारी हुयी। मुक्तेश्वर, औली में भी बर्फबारी हुयी। चंडीगढ में 45.7 मिलीमीटर बारिश हुयी और तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, करनाल में भी बारिश हुयी। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में भी बारिश हुयी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 19, 2014, 09:23