कांग्रेस की `पोल-खोल अभियान`, कहा-`झूठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड` जीत जाएंगे केजरीवाल

कांग्रेस की `पोल-खोल अभियान`, कहा-`झूठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड` जीत जाएंगे केजरीवाल

कांग्रेस की `पोल-खोल अभियान`, कहा-`झूठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड` जीत जाएंगे केजरीवालज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी को उसी के लहजे में जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को `पोल-खोल` अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राजधानी को नौकरशाहों के भरोसे छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल ने ऐसा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए किया।

केजरीवाल के खिलाफ `पोल-खोल अभियान` की शुरुआत करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, `गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस में यदि झूठ बोलने के लिए श्रेणी हो तो केजरीवाल बिना किसी स्पर्धा के जीत जाएंगे।`

लवली ने कहा, `अरविंद केजरीवाल ने लोगों को भगवान और नौकरशाहों के भरोसे छोड़ दिया है। वह मैदान से भाग जाने वालों में से एक हैं। हम उनकी असली मंशा उजागर करने के लिए उनके खिलाफ पोल-खोल अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। केजरीवाल आम आदमी की भलाई की बात कर झूठ बोलते आए हैं।`

लवली ने 49 दिनों की केजरीवाल सरकार को `वादों की सरकार और काम नहीं करने वाली` बताया। लवली ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से अचानक से इस्तीफा देकर केजरीवाल ने `धोखा देने` का काम किया है।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लवली ने कहा, `खोखले नारे देना एक बात, अच्छा शासन देना एक बात।`
कांग्रेस नेता ने कहा कि आप पार्टी लोगों का विश्वास खो चुकी है। लोग आप पार्टी पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।

First Published: Sunday, February 23, 2014, 18:38

comments powered by Disqus