Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 18:38
आम आदमी पार्टी को उसी के लहजे में जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को `पोल-खोल` अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राजधानी को नौकरशाहों के भरोसे छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल ने ऐसा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए किया।